राजकीय माध्यामिक पाठशाला भराड़ी पो० ओ० पुन्नरधार त० नौहराधार जि0सिरमौर हि0प्र० |

Monday, June 30, 2025

राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सत्र का आयोजन


📌 दिनांक 28/06/2025 (शनिवार) को राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सत्र का आयोजन ✅


विद्यालय में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए 

करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कंप्यूटर साइंस के वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्री रोहित भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।


✨ शैक्षणिक पृष्ठभूमि: NIT जयपुर (कंप्यूटर साइंस)

✨ वर्तमान पद: सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, Atlassian

✨ पूर्व अनुभव: सॉफ्टवेयर इंजीनियर, Uber


श्री रोहित भारद्वाज, जिन्होंने विद्यालय को गोद लिया हुआ है, ने विद्यार्थियों को आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर के अवसरों, आवश्यक योग्यताओं और अध्ययन के सही तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के प्रश्नों का समाधान किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी।

विडीयो देखने के लिए क्लिक करे 




विद्यालय परिवार श्री रोहित भारद्वाज का हार्दिक आभार प्रकट करता है और उनके अमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद करता है।



🙏✨ “शिक्षा ही भविष्य की कुंजी है” ✨🙏

#करियरकाउंसलिंग #मार्गदर्शन #RMSPभराड़ी #विद्यार्थीभविष्य #धन्यवाद_रोहित_भारद्वाज











No comments:

Post a Comment

आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

  आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़ी  में संविधान दिवस  बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।                        आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़...