आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने संविधान के महत्त्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर भाषण, कविता और निबंध के माध्यम से अपनी भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई, इसके बाद बच्चों ने समूह गीत और लघु-नाटक के माध्यम से लोकतंत्र, समानता और न्याय के संदेश को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।




No comments:
Post a Comment