राजकीय माध्यामिक पाठशाला भराड़ी पो० ओ० पुन्नरधार त० नौहराधार जि0सिरमौर हि0प्र० |

Friday, June 20, 2025

राजकीय माध्यमिक एवं राजकीय प्राथमिक केन्द्र विद्यालय भराड़ी के द्वारा सामूहिक रूप से शिक्षा संबाद कार्यक्रम

 

राजकीय माध्यमिक एवं  राजकीय प्राथमिक केन्द्र विद्यालय भराड़ी के द्वारा सामूहिक रूप से शिक्षा संबाद कार्यक्रम के तहत सभी अभिभावकों ने भाग लिया  और सभी ने मिलकर अनेक मुद्दों पर चर्चा की  



📘 शिक्षा संवाद: सामूहिक संकल्प का एक सुंदर दृश्य 📘

आज राजकीय माध्यमिक एवं राजकीय प्राथमिक केन्द्र विद्यालय भराड़ी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो की   SMC  प्रधान करतार सिंह अध्यक्षता सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 100 में से 80 %  अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

🔹 मुख्य चर्चा का विषय रहा: विद्यालय में इस समय केवल दो शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि छात्रों की संख्या 61 है। तीन कक्षाओं को समुचित रूप से पढ़ाना अत्यंत कठिन हो गया है। अतः सरकार से शिक्षक संख्या बढ़ाने का अनुरोध सर्वसम्मति से किया गया।

🔹 सभी अभिभावकों ने यह शपथ ली कि वे विद्यालय के साथ मिलकर हर बच्चे की शिक्षा को मजबूत बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।

✏️ चूंकि छात्रों के SA-1 पेपर जल्द ही आरंभ होने वाले हैं, अतः अभिभावकों से निवेदन है कि वे पाठ्यक्रम की नियमित दोहराई कराएं और घर पर एक सकारात्मक शैक्षिक वातावरण बनाए रखें।

🌱 एकजुट प्रयास ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ! 🙏
















 

No comments:

Post a Comment

आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

  आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़ी  में संविधान दिवस  बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।                        आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला भराड़...